Madhya PradeshBlog

Mp Transfer: 7 IAS अफसर बदले ,आशीष सिंह को मिली इंदौर कलेक्टर की जिम्मेदारी तो वहीं विक्रम कौशलेन्द्र सिंह भोपाल कलेक्टर बनाए गए

MP तबादलों का दौर जारी, 2 आईपीएस और 17 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के भी तबादलें

भोपाल : मध्य प्रदेश मे लगातार आईएएस,आईपीएस और राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है इसी क्रम मे आगे बढ़ते हुए मध्यप्रदेश शासन ने शुक्रवार को 7 आईएएस के तबादले का आदेश जारी कर उन्हें जल्द से जल्द पदभार ग्रहण का निर्देश जारी करा है। आप को बता दे इंदौर कलेक्टर इलैया राजा की जगह अब आशीष सिंह इंदौर (IAS 2010) कलेक्टर की जवाबदारी संभालेंगे,तो वही भोपाल मे उनकी जगह कौशलेन्द्र विक्रम (IAS 2010) सिंह नए भोपाल कलेक्टर होंगे।

नाम मौजूदा पदस्थापना नई पदस्थापना
कौशलेंद्र विक्रम सिंह प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम कलेक्टर, भोपाल
आशीष सिंह कलेक्टर, भोपाल कलेक्टर, इंदौर
इलैया राजा टी इंदौर कलेक्टर प्रबंध संचालक, पर्यटन विकास निगम
अनिल सुचारी संभाग आयुक्त, रीवा सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग
गोपाल चंद्र डाड आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, रीवा संभाग
संजय गुप्ता सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग श्रमायुक्त, इंदौर
श्रीकांत बनोठ श्रमायुक्त, इंदौर आयुक्त ,नगर एवं ग्राम निवेश

रीवा संभाग आयुक्त अनिल सुचारी (IAS 2006) को सचिव सामान्य प्रशासन बना दिया गया है, तो वही उनकी जगह पर गोपाल डाड (IAS 2008) अब नए रीवा संभाग कमिश्नर होंगे। इसके अलावा श्रीकांत बनोठ (IAS 2009) संचालक टीएंडसीपी, इंदौर कलेक्टर इलैया राजा (IAS 2009) एमडीए पर्यटन विकास के पद भेजे गए है, संजय गुप्ता (IAS 2007) को श्रमायुक्त इंदौर बनाया गया है। नीचे दिए गए पोस्ट मे आर्डर कॉपी देखे ।

 

इनके अलावा दो आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर भी किये गए है- आईजी आरआरएस परिहार (2006 बैच) को जबलपुर से भोपाल पीएचक्यू व आईपीएस अफसर टीके विद्यार्थी (2009 बैच) को डीआईजी जबलपुर पदस्थ किया गया है। नीचे दिए गए पोस्ट मे आर्डर कॉपी देखे।

 

17 राज्य प्रशानिक अधिकारियो के भी ट्रांसफर- आप को बता दे बड़ी संख्या मे राज्य प्रशानिक अफसरों के तबादले एवं नवीन पद स्थापना की गई है शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यह आदेश जारी किया गया जिसमे 17 अधिकारियो के नाम शामिल थे। राज्य शासन ने भोपाल ,सागर ,रीवा ,शिवपुरी के अपर कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियो के ट्रांसफर किये है। आदेश की कॉपी नीचे दिए गए पोस्ट मे देखे।

 

कलेक्टर आशीष सिंह के बारे मे

2010 बैच के IAS अधिकारी आशीष सिंह की सबसे पहली पोस्टिंग कटनी जिले मे बतौर अपर कलेक्टर के पद पर हुई थी। इसके बाद वे इंदौर जिला पंचायत के सीईओ बने जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत मे राजस्व वसूली व्यवस्था बेहतर करी, फिर उज्जैन नगर निगम कमिश्नर बने उसके बाद देवास कलेक्टर बने। फिर इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाए गए जहाँ पर उन्होंने देव गुराड़िया के 13 लाख टन वाले कचरे के पहाड़ को ख़त्म किया और 56 दुकान निर्माण के लिए बेहतर कार्य किया इनके कार्यकाल मे ही इंदौर ने स्वछता की हैट्रिक लगाई थी।

इसके बाद उज्जैन कलेक्टर बने यहाँ पर भी उनके कार्य सराहनीय रहे एक तरफ कोरोना तो वहीं महाकल लोक निर्माण की पूरी जिम्मेदारी, महाकल लोक का निर्माण कार्य आशीष सिंह के कार्यकाल मे पूरा हुआ था। आशीष सिंह ने अपने प्रशानिक अनुभव के बुते बेहतर कार्य करे। आप को बता दे आशीष सिंह कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर भी बैठ चुके है। उज्जैन के बाद वे भोपाल मे मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम मे प्रबंध संचालक बनाए गए ,उसके बाद भोपाल कलेक्टर और अब वे इंदौर कलेक्टर का चार्ज ले चुके है।

 

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के बारे मे

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह 2010 कैडर के आईएस अधिकारी है। कौशलेन्द्र विक्रम सिंह नीमच कलेक्टर, विदिशा कलेक्टर, ग्वालियर कलेक्टर ,अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं अपर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम जैसे पदों की जिम्मेदरी संभाल चुके है। इन्होने लम्बे समय तक ग्वालियर कलेक्टर का कार्यभार संभाला था वे ग्वालियर मे कांग्रेस अथवा बीजेपी दोनों के कार्यकाल मे मौजूद रहे। इन्होने दिव्यांगों को राशन देने के लिए मुख्यमंत्री आशीर्वाद योजना की शुरुआत की थी और इसके लिए इन्हे मुख्यमंत्री एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। ग्वालियर मे कोरोना के दौरान काफी बेहतर कार्य करे थे, इनकी गिनती एक मंझे हुए अफसरों मैं की जाती है।

आप को बता दे इसके पहले भी कोशलेन्द्र विक्रम सिंह को भोपाल कलेक्टर बनया जा चुका है ,लेकिन बाद मे आदेश निरस्त कर दिया गया था क्योंकि वे ओंकारेश्वर मे शंकराचार्य की प्रतिमा की स्थापना कार्य मे जुटे हुए थे। फिर इनकी जगह आशीष सिंह को भोपाल कलेक्टर बनाया गया था, अब फिर से भोपाल कलेक्टर नियुक्त किए गए है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button