Shark Tank India Season 3 Judges: बिजनेस जगत के ये 6 धुरंदर जो बनेगे इस रियलिटी शो का हिस्सा, जानिए कितनी हैं नेट वर्थ और किन बिजनेस के हैं मालिक?

आज बात करेंगे Shark Tank India Season 3 Judges के बारे में, शार्क टैंक इंडिया का नया सीजन जल्द शुरू होने वाला है। आप को बता दे शार्क टैंक एक ऐसा मंच है जहा स्टार्टअप बिजनेस फंडिंग लेने के लिए आते है। यह फंडिंग इन्हे शार्क्स देते हैं, शार्क्स शो में Judges की भूमिका निभाते हैं, ये शार्क्स बिजनेस जगत के बड़े चेहरे होते है, जो अपने पसंदीदा स्टार्टअप को फंडिंग देते है। आप को बता दे यह फंडिंग कंपनी में हिस्सेदारी के बदले दी जाती है।
पिछले सीजन में बिजनेस जगत से जुड़े कई दिग्गज चेहरे इस शो का हिस्सा बने थे। जिनमे Boat कंपनी के Founder Aman Gupta, Bharat Pay के Founder Ashneer Grover, Sugar Cosmetics की Founder & CEO Vineeta Singh, Emcure Pharmaceuticals की Executive Director Namita Thapar, Mamaearth की Co-Founder Ghazal Alagh, Shaadi.com के Founder & CEO Anupam Mittal, Lenskart के Founder Piyush Bansal और Car Dekho India के Founder & CEO Amit Jain थे। इस शो इंतज़ार नए स्टार्टअप काफी बेसब्री से करते है, इसका कारण यह है की इस शो के जरिए कई सारे स्टार्टअप को फंडिंग और मेंटरशिप मिलती है। इसके अलावा ऐसे स्टार्टअप जिन्हे फंडिंग नहीं मिलती है, तो उन्हें नेशनल टेलीविज़न के इस मंच पर प्रचार-प्रसार के साथ लोकप्रियता तो मिल ही जाती है।
Shark Tank India Season 3 Judges
आप को बता दे इस नए सीजन में कुल 12 शार्क्स हिस्सा लेंगे जिनमे गजल अलघ और अशनीर ग्रोवर को छोड़कर बाकि सभी 6 पुराने चेहरे शामिल है इनके अलावा 6 नए शार्क्स इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। तो आइए जानते कौन है ये नए शार्क्स और बिजनेस जगत मैं क्या है इनका रुतबा।
Ritesh Agarwal

Ritesh Agarwal एक माध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे ,अपने स्ट्रगल के समय रितेश को सड़को पर सिम भी बेचना पड़ी थी। आज इनकी नेटवर्थ 16000 करोड़ रूपए है। इनके जीवन में युटर्न जब आया जब इन्हे साल 2013 में थिएल फेलोशिप के लिए चुना गया, इस फेलोशिप के माध्यम से इन्हे 75 लाख रूपए की मदद मिली। इसके बाद यही से स्टार्टअप की नींव रख इन्होने OREVAL Stays कंपनी की शुरुआत की, इनकी कंपनी सस्ते दामों पर लोगो को होटल बुकिंग की सर्विस उपलब्ध कराने का काम करती थी। बाद में इस कंपनी का नाम बदलकर OYO Rooms रख दिया गया। आज लगभग 35 देशों में ये कंपनी अपनी सर्विस दे रही है।
Deepinder Goyal

Deepinder Goyal फूड डिलीवरी कम्पनी जोमाटो के फाउंडर और CEO है। इनकी नेट वर्थ 2000 करोड़ रूपए है। इन्होने 2008 foodiebay.com की शुरुआत की थी जिसका काम रेस्टोरेंट के मेन्यू की जानकारी लोगो तक पहुंचना था, दीपेंदर नौकरी के साथ साथ ये काम कर रहे थे। धीरे-धीरे उन्होंने इस काम को सभी मेट्रो सिटी में शुरू किया और साथ ही ऑनलाइन फ़ूड डिलीवरी को भी स्टार्ट किया। इसके बाद 2010 में इन्फोएज नामक कंपनी ने इनके स्टार्टअप में 4.7 करोड़ रूपए का निवेश किया। वही से इनकी गाड़ी चल निकली बाद में कंपनी का नाम बदल कर जोमाटो रख दिया। आज कई देशो में ये अपनी सेवाए दे रहे है।
Radhika Gupta

Radhika Gupta का जन्म पाकिस्तान में हुआ था, बचपन से ही इनकी गर्दन टेढ़ी होने के कारण कई जगह इनका मजाक बनाया जाता था। इन्होने कई परेशानियों का सामना कर देश की सबसे युवा CEO का ख़िताब हासिल किया। वर्तमान में राधिका गुप्ता Edelweiss Mutual Fund की मद एवं CEO है और इनकी नेट वर्थ 41 करोड़ रूपए है।
Azhar Iqubal

Azhar Iqubal News App Inshorts के CEO और Co-founder है। IIT ड्रॉपआउट अज़हर ने 2013 में Inshorts की शुरुआत की थी। जो जल्द ही लोकप्रिय हो गई आज इस ऐप के 1.2 करोड़ यूज़र सिर्फ भारत में ही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इनकी कंपनी के वैल्यू 3700 करोड़ रूपए है।
Varun Dua

Varun Dua एक फिनटेक कंपनी Acko के फाउंडर और CEO है यह एक बीमा कंपनी है। इन्होने 2011 में बीम कंपनी एग्रीगेटर कवर फॉक्स की स्थापना की थी। इसके बाद 2016 Acko को शुरू करा। Acko पूरी तरीके से ऑनलाइन बीमा प्रोवाइड करने वाली कंपनी है जो की पूरी तरह से पेपर लेस है और आसानी से ग्राहकों को बीमा उपलब्ध कराती है। अगर Acko कंपनी की वैल्यू की बात की जाए तो इसकी कीमत 1 बिलियन डॉलर आंकी गयी है।
Ronnie Screwvala

Ronnie Screwvala बॉलीवुड के अमीर Producer और एक Sucessfull बिजनेस मेन है। इन्होने टूथब्रश कंपनी से अपने व्यापार की शुरुआत की थी, इसके बाद केबल बिजनेस और फिर बाद में UTV की स्थापना की। 2012 में अपनी हिस्सेदारी Disney को बेचने के बाद RSVP MOVIES की स्थापना की। आज इनकी नेटवर्थ 12800 करोड़ रूपए है। वर्तमान में RSPV के प्रमुख और Up Grad के Co-Founder और Chairperson है , इसके अलावा कई बड़े बिजनेस में ये इन्वेस्टर है। इनका नाम फोर्बेस और टाइम्स की भारत के सबसे शक्तिशाली लोगो की सूची में शामिल हो चुका है।