Desh-DuniyaKhel

National Sports Award 2023: सात्विक और चिराग को खेल रत्न, क्रिकेटर शमी को अर्जुन अवार्ड, देखें वीडियो किसे कौन सा पुरस्कार ?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिकेटर शमी समेत अन्य खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

नई दिल्ली: National Sports Award 2023 ,आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया, इस समारोह में चुने हुए खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा पुरस्कृत किया गया। आपको बता दें खिलाड़ियों को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय खेल पुरस्कार (national sports award) से सम्मानित किया जाता है, इस समारोह में मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को खेल रत्न से, तो वहीं स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी (shami) समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड(arjun award) से, पांच कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से, इनके अलावा अन्य खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। National Sports Award 2023 समारोह को देखने के लिए आप निचे दिए गए दूरदर्शन यूट्यूब चैनल लिंक पर क्लिक करके प्रोग्राम को देख सकते है।

सौजन्य से दूरदर्शन

आपको बता दें खेल रत्न विजेताओं को 25 लाख इनाम राशि जबकि अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को 15 लाख  रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह आमतौर पर हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में हर साल 29 अगस्त को आयोजित किया जाता है, इसे पिछले साल एशियाई खेल 2023 के कारण स्थगित कर दिया गया था, जो 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चला था।

खेल रत्न 2023

मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में उत्कर्ष प्रदर्शन करने पर सबसे बड़े खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया, आपको बता दें यह जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है इसी कारण पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो सकी, इस जोड़ी ने 2023 में एशियाई खेलों में अपने साथ-साथ देश के लिए भी पहला स्वर्ण पदक जीता था, इसके अलावा इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 और एशियाई चैंपियनशिप का खिताब भी जीत चुके है।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (फोटो क्रेडिट DD न्यूज़ )

अर्जुन अवार्ड 2023

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (shami) समेत 26 खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया, आपको बता दे विश्व कप 2023 में बेहतर प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शमी के नाम की सिफारिश की थी, शमी ने टूर्नामेंट में 24 विकेट लिए थे और वह भारत के मशहूर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे करने मे सफल रहे थे।

अवार्ड मिलने के बाद शमी x (ट्विटर) पर लिखते है आज मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है, राष्ट्रपति द्वारा मुझे अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मे उन सभी लोगो को धन्यवाद देना चाहता हू ,जिन्होंने यहां तक पहुंचने मे मेरी मदद की और हमेशा मेरा साथ दिया। इसके आगे शमी (shami)लिखते है की इस सम्मना के लिए कोच, BCCI, मेरी टीम, मेरे परिवार, मेरे स्टाफ और मेरे फैंस को बहुत बहुत धन्यवाद, मे हमेशा देश को अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा, एक बार फिर से सभी को धन्यवाद ,अर्जुन पुरस्कार जीतने वाले अन्य विजेताओं को भी बधाई।”

निचे दी गई पोस्ट पर शमी द्वारा लिखे गए ट्वीट और उन्हें  पुरस्कार लेते देख सकते है। 

 

शमी के अलावा तीरंदाज शीतल देवी और अदिति गोपीचंद स्वामी,लंबी कूद खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, धावक पारुल चौधरी और पहलवान अंतिम पंघाल, अर्जुन अवार्ड पाने वाले प्रमुख नाम थे। अन्य खिलाड़ियों के नाम नीचे दी गई सूची में देखें-

अर्जुन पुरस्कार खेल
ओजस प्रवीण देवतले तीरंदाज़ी
आदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाज़ी
मुरली श्रीशंकर एथलेटिक्स
पारुल चौधरी एथलेटिक्स
मोहम्मद हुसमुद्दीन बॉक्सिंग
आर. वैशाली शतरंज़
मोहम्मद शमी क्रिकेट
अनुष अग्रवाला इक्वेस्ट्रियन
दिव्यकृति सिंह इक्वेस्ट्रियन ड्रेसाज़
दीक्षा डागर गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक हॉकी
सुशीला चानू हॉकी
पवन कुमार कबड्डी
ऋतु नेगी कबड्डी
नसरीन खो-खो
पिंकी लॉन बोल्स
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शूटिंग
एषा सिंघ शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू स्क्वॉश
आयहिका मुखर्जी टेबल टेनिस
सुनील कुमार पहलवानी
अंतिम पंघाल पहलवानी
नाओरेम रोशिबिर देवी वुशु
शीतल देवी पैरा तीरंदाज़
इल्लुरी अजय कुमार रेड्डी ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव पैरा कैनूइंग

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (नियमित श्रेणी)

नाम खेल
श्री ललित कुमार कुश्ती
श्री आरबी रमेश शतरंज
श्री महावीर प्रसाद सैनी पैरा एथलेटिक्स
श्री शिवेन्द्र सिंह हॉकी
श्री गणेश प्रभाकर देवरुखकर मलखंब

 

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (जीवन पर्यंत श्रेणी)

नाम खेल
जसकिरत सिंह ग्रेवाल गोल्फ
भास्करन ई कबड्डी
जयंत कुमार पुषिलाल टेबल टेनिस

 

जीवन पर्यंत उपलब्धि के लिए ध्यानचंद पुरस्कार

नाम खेल
कविता सेल्वराज कबड्डी
मंजुषा कंवर बैडमिंटन
विनीत कुमार शर्मा हॉकी

 

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी 2023

नाम स्थान
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर विजेता
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब उपविजेता
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र तीसरा स्थान

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button