Ram Mandir :रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में आस्था का सैलाब,आरती का समय, मंदिर के शेड्यूल से जुड़ी जानकारी यहाँ देखें!

अयोध्या: Ram Mandir में 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होने के बाद,अयोध्या में आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। भारत ही नहीं बल्कि विदेश भर से भी काफी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंच रहे है, दिन-प्रतिदिन यहाँ संख्या बढ़ती जा रही है। अगर आप राम लाला के दर्शन करने जा रहे या फिर मंदिर से जुड़ी अन्य व्यवस्था जैसे आरती का समय व अन्य जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख में दी गई सम्पूर्ण जानकारी आपके के लिए है। नीचे दिया गया विडिओ उत्तरप्रदेश जनसम्पर्क के यूट्यूब चैनल से लिया गया है।
Ram Mandir में भक्ति का मेला
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पूरा देश राममय हो चुका है ,देश में हर जगह उत्साह एवं रामलला के दर्शन करने की उमंग है। आप को बता दे, 22 जनवरी को Ram Mandir प्राण-प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न हुआ था जिसके बाद 23 जनवरी से भक्तों के लिए Ram Mandir के पट खोल दिए गए थे। प्रतिदिन लाखों की संख्या में भक्त दर्शन हेतु राम मंदिर आ रहे है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक लगभग 20 लाख से अधिक लोग दर्शन कर चुके है। रामलला के दर्शन को सुरक्षित और सुलभ बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक विशेष समिति का निर्माण किया गया है। आप को बता दे, 23 जनवरी को जब दर्शन के लिए द्वार को खोले गए थे तो लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी जिसके लिए CM Yogi खुद व्यवस्था सुनिश्चित करने पहुचें थे।

प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार श्रद्धालुओं की संख्या इस प्रकार हैं।
तारीख | दर्शनार्थियों की संख्या |
---|---|
23 जनवरी | 5 लाख |
24 जनवरी | 2.5 लाख |
25 जनवरी | 2 लाख |
26 जनवरी | 3.5 लाख |
27 जनवरी | 2.5 लाख |
28 जनवरी | 3.25 लाख |
29 जनवरी | 1.75 लाख |
कब होते है रामलला के दर्शन?

अगर आप भी Ram Mandir जाने का सोच रहे है तो आपको दर्शन का समय जान लेना चाहिए। सुबह 6:30 से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से रात 10:00 बजे तक मंदिर के पट खुले रहते है। इस समय में परिवर्तन होने की भी संभावनाएं है। रामलला की आरती दिन में कुल 6 बार होती है। शृंगार, भोग और संध्या आरती में भक्त शामिल हो सकते है। दिन में ढाई घंटे (दोपहर 12 से 2:30 बजे तक) गर्भगृह के पट बंद रहते है, यह समय रामलला के विश्राम के लिए सुनिश्चित किया गया है।आप को बता दे,आरती में शामिल होने के लिए ट्रस्ट द्वारा पास बनाया जाता है। यह पास ऑफ़लाइन श्रीराम जन्मभूमि कैम्प ऑफिस से आईडी प्रूफ देकर बनवाया जा सकता है। ऑनलाइन पास लेने के लिए https://online.srjbtkshetra.org दी गई लिंक से जानकारी प्राप्त कर सकते है।
मंदिर आरती का समय इस प्रकार है।
आरती | समय |
---|---|
मंगला आरती | सुबह 4:30 बजे |
शृंगार आरती | सुबह 6:30 से 7:00 बजे |
भोग आरती | 11:30 बजे |
मध्यान्ह आरती | दोपहर 2:30 बजे |
संध्या आरती | शाम 6:30 बजे |
शयन आरती | रात 8:30 से 9:00 बजे |
क्या रहता है पूजन का शेड्यूल?
राम मंदिर में पूजन का शेड्यूल सुबह 4 बजे से 10 बजे तक रहता है। राम जी को सुबह 4 बजते ही, जैसे रामायण के अनुसार उनकी माता कौशल्या जगाती थी, विधि अनुसार रामलला को जय-जयकार कर जगाया जाता है और उनका बिस्तर ठीक किया जाता है। रामलला को फल, रबड़ी, मक्खन, मलाई आदि का भोग लगाया जाता है। इन सब विधियों के बाद ही मंगला आरती की जाती है। रामलला को प्रति दिन सफेद गाय, बछड़े और गज के दर्शन कराए जाते है। बाल भोग और शृंगार की प्रक्रिया के बाद ही प्रभु दर्शन देते हैं। दर्शन प्रक्रिया के बीच 9:30 बजे पट को कुछ देर के लिए बंद किया जाता है क्योंकि बाल अवस्था में रामलला लगातार दर्शन नहीं दे सकते है। 11:30 बजे तक दर्शन की प्रक्रिया चलती रहती है।11:30 बजे राजभोग लगता है जिसके लिए राजभोग आरती भी होती है। शाम को 6:30 बजे संध्या आरती होती है। दर्शन की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रभु को शयन अनुरूप वस्त्र पहनाए जाते है और शयन आरती की जाती है।
संसद भी हुआ राममय
राम मंदिर के निर्माण की आकांक्षा सदियों से थीं, आज ये सच हो चुका है।
जय सिया राम।🛕 pic.twitter.com/fzix9PLpYg
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 31, 2024
31 जनवरी को नए संसद भवन में बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि “राम मंदिर के निर्माण की आशंका सदियों से थी, आज ये सच हो चुका है।” यह सुनकर पूरा संसद भवन हर्ष-उल्लास से गूंज गया।