Khel

Ranji Trophy 2024: IPL के लिए रणजी में खेलना हो सकता है अनिवार्य, जानिए Cricket जगत की जरूरी खबरें….

Cricket Updates: क्रिकेट भारत में सर्वाधिक पसंद किए जाने वाला खेल है। भारतीयों का क्रिकेट के प्रेम किसी से नहीं छुपा है। क्रिकेट जगत में कोई ना कोई टूर्नामेंट चलता रहता ही है जिससे फैंस गेम से जुड़ाव महसूस करते हैं। वर्तमान में Ranji Trophy और  England Vs India Test Tournament चल रहा है। जून में T20 worldcup भी आयोजित होने वाला है। जानिए अन्य cricket updates….

Ranji Trophy
image credit twitter.com/Satya_Prakash08

Ranji Trophy से जुड़ी Cricket Updates

भारत में सभी क्रिकेट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों द्वारा भरपूर सराहा जाता है। फैंस के प्यार के कारण ही प्लेयर्स को लोकप्रियता मिलती है। IPL के प्रति सभी का क्रेज़ किसी से नहीं छुपा है। इसीलिए अधिकतर खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट की अपेक्षा ipl को प्राथमिकता दे रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कारण BCCI, IPL में हिस्सा लेने के लिए Ranji Trophy में तीन से चार मैच खेलना अनिवार्य कर सकता है। लोकप्रिय क्रिकेटर ईशान किशन काफ़ी समय से टीम से बाहर नजर आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ईशान किशन के घरेलू क्रिकेट पर ध्यान ना देने और सीधा ipl उतारने की तयारी देखते हुए bcci इस कदम को उठा रही है। बता दें कि bcci के अधिकारियों ने ईशान किशन को जमदेशपुर में राजस्थान के खिलाफ झारखंड के अंतिम लीग मैच में खेलने का निर्देश दे चुके हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा सकता है कि क्रूणाल पंड्या और दीपक चाहर भी इस दायरे में आ सकते हैं, यह दोनों खिलाड़ी भी रणजी मैचों में नज़र नहीं आए।

क्या है Ranji Trophy टूर्नामेंट?

साल 1934-35 में Ranji Trophy पहली बार खेला गया था। 88 साल से इस घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। Ranji Trophy का नाम अंग्रेजों के अधीन रहे भारत में नवानगर स्टेट के महाराजा रणजीत सिंह के नाम पर रखा गया है। महाराजा रणजीत सिंह 1907 से 1933 तक इस जगह के महाराज रहे और उनकी रुचि क्रिकेट में भरपूर थी। उन्होंने क्रिकेट में खूब नाम कमाया। महाराजा रणजीत सिंह भारत के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने इंग्लैंड की क्रिकेट टीम के खिलाफ क्रिकेट खेल था। टूर्नामेंट का पहला मैच 4 नवंबर 1934 को खेल गया था। बता दें कि रणजी ट्रॉफी सबसे ज्यादा बार मुंबई विजेता बनी है। मुंबई कुल 41 बार रणजी ट्रॉफी जीत चुकी हैं। कर्नाटक 8 बार यह खिताब जीतकर दूसरे स्थान पर है।

क्या Hardik Pandaya खेलेंगे रणजी?

Ranji Trophy
image credit-twitter.com/mufaddal_vohra

बीबीसीआई ने यह अनिवार्यता रखने पर विचार किया है कि खिलाड़ियों को ipl खेलने से पहले घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। बीसीसीआई ने कुछ खिलाड़ियों के लिए यह सुझाव दिया है कि क्रूनाल पंड्या और दीपक चाहर ranji trophy में खेले। हार्दिक अभी ट्रेनिंग पर ध्यान दे रहे हैं। उन्हे आईसीसी वनडे विश्व कप में चोट लग गई थी जिस कारण वह टीम इंडिया के साथ नहीं खेल पा रहे थे।

उभरते खिलाड़ी

ranji trophy के मैच खेले जा रहे हैं ऐसे में क्रिकेट खिलाड़ियों का सपना होता है कि वह टीम इंडिया लिए खेलें। जो खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करता है वह ipl और देश की टीम में अपनी जगह बना पता है। फिलहाल हो रहे रणजी मैचों में खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रुप डी में मध्य प्रदेश और बड़ौदा के बीच हो रहे मैच में गेंदबाज कुलवन्त खेजरोलिया ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। खेजरोलिया ने बड़ौदा के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लिए। ऐसा करने वाले वह तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। इनसे पहले शंकर सैनी ने 1988 में और मोहम्मद मुधासिर ने 2018 में यह करनामा किया था। इस मैच के लिए खेजरोलिया को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया। इनके अलावा घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पुराने खिलाड़ी जलज सक्सेना ने kerala vs bengal के मैच में 68 रन देकर 9 विकेट लिए। बता दें कि  जलज सक्सेना 37 वर्षीय खिलाड़ी हैं और यह उनके करिअर में अब तक का बेस्ट परफॉरमेंस था।

 

Also Read-

U19 World Cup 2024: Final में India और Australia होंगे आमने- सामने, Pakistan हुआ बाहर

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button