भाजपा युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर किया विरोध प्रदर्शन
भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह की अगुवाई में किया प्रदर्शन

उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) युवा मोर्चा नगर द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान का अपमान करने और संसद के बाहर भाजपा सांसदों के साथ अभद्र व्यवहार करने के विरोध में आयोजित किया गया।
नगर अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह के नेतृत्व में कंठाल चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रकट किया गया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा नगर के पदाधिकारी, भाजपा नगर के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकसभा स्पीकर से मांग की कि राहुल गांधी द्वारा संविधान का अपमान किए जाने पर उनकी संसद सदस्यता तुरंत रद्द की जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संविधान के सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है और इस तरह के किसी भी अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी।
कार्यक्रम में निगम सभापति कलावती यादव, जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह कुशवाह, जगदीश पांचाल, आनंद खींची, पंकज मिश्रा, गबर भाटी, विजय कुशवाहा, सुशील श्रीवास, प्रदेश मंत्री अमय आप्टे, जयंत गरुड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित तिवारी, प्रतीक गेहलोत, गौतम शास्त्री, धर्मेश नागर और प्रिंस लोदवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुशील वाडिया ने किया, जबकि आभार श्रीपाल रजावत ने व्यक्त किया। इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने दी।