उज्जैन में संत दयालपुरी महाराज का भव्य स्वागत
उज्जैन। गौ गर्जना यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक संत दयालपुरी महाराज का मंगलनाथ मंदिर के महंत श्री राजेश गुरु त्यागी जी महाराज ने चेतन्य धुणे पर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर महंत त्यागी जी ने गौ गर्जना यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया। संत दयालपुरी महाराज ने भी गुरु त्यागी जी को गौ गर्जना यात्रा का दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

संत दयालपुरी महाराज ने उज्जैन प्रवास के दौरान महाकालेश्वर मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, संदीपनी आश्रम, मंगल ग्रह की माता भुवनेश्वरी और पृथ्वी माता मंदिर के दर्शन किए। इन धार्मिक स्थलों पर उन्होंने देश और समाज की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

महंत राजेश त्यागी जी ने संत दयालपुरी महाराज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि गौ माता की रक्षा और सनातन धर्म की पुनः स्थापना के लिए उनका प्रयास समाज के लिए एक प्रेरणा है। उज्जैन की पवित्र धरती से यह अभियान और भी मजबूत होगा।

संत दयालपुरी महाराज ने कहा, “उज्जैन की इस धरती पर आकर मेरी गौ माता और सनातन धर्म की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता और गहरी हो गई है। यह प्रवास मेरे लिए अत्यंत विशेष है।”

यह भव्य स्वागत और धार्मिक स्थलों की यात्रा संत दयालपुरी महाराज के उज्जैन प्रवास का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक हिस्सा बनी।
