संजय अग्रवाल: उज्जैन भाजपा के नए जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह- देखें वीडियो
बाल्यकाल से संगठन से जुड़े संजय अग्रवाल बने उज्जैन भाजपा के जिलाध्यक्ष

उज्जैन,भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने “संगठन चुनाव वर्ष 2024” के तहत श्री संजय अग्रवाल को उज्जैन जिला अध्यक्ष के रूप में चुना है। श्री अग्रवाल की इस नियुक्ति को भाजपा के उज्जैन संगठन को मजबूत बनाने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है। मृदुभाषी, कर्मठ और संगठन में गहरी समझ रखने वाले संजय अग्रवाल को भाजपा ने उज्जैन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। यह चयन उनके दीर्घकालिक अनुभव और समर्पित कार्यशैली का सम्मान है।
संजय अग्रवाल बने भाजपा जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी ने संजय अग्रवाल के रूप में उज्जैन को एक ऐसा नेता दिया है, जिनकी संगठन क्षमता और जनसंपर्क का कोई मुकाबला नहीं। संगठन चुनाव 2024 के अंतर्गत यह चयन जिले के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।
अनुभव और कर्तव्यनिष्ठा का संगम: संजय अग्रवाल
16 जून 1968 को जन्मे संजय अग्रवाल ने व्यापार और राजनीति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। बी.कॉम की शिक्षा के बाद उन्होंने व्यापार जगत में भीअपनी पहचान बनाई और उज्जैन की आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।
संगठन में गहरी पैठ, कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं अग्रवाल
संजय अग्रवाल की पार्टी में यात्रा विद्यार्थी परिषद से शुरू होकर भाजपा के महत्वपूर्ण पदों तक पहुंची। उनके नेतृत्व में पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। भाजपा नगर महामंत्री के रूप में उनकी कार्यशैली को काफी सराहा गया।
संजय अग्रवाल: जमीनी नेता और समाजसेवा में अग्रणी
संजय अग्रवाल का नाम व्यापारी संगठनों और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है। दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष और लायंस क्लब में उनकी सेवाएं अनुकरणीय रही हैं। वे हर वर्ग के लिए सहज उपलब्ध और सहयोगी माने जाते हैं।
जनता और संगठन के विश्वास का प्रतीक
संजय अग्रवाल की नेतृत्व शैली उज्जैन के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को नई दिशा देगी। उनकी मेहनत, सादगी और समर्पण से पार्टी और जिले को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की उम्मीद है। संजय अग्रवाल का यह चयन उज्जैन के लिए सम्मान की बात है। उनके नेतृत्व में जिले को संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क में नई ऊंचाइयां मिलेंगी।