Budget 2024: मिडिल क्लास के लिए नई आवास योजना, आंगनवाड़ी वर्कर्स के लिए बड़ा ऐलान, जानिए आपकी जेब पर क्या होगा बजट का असर?
Budget 2024: यह नए दौर की शुरूआत-PM Modi, सभी वर्गों का कल्याण करने वाला बजट-डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश।

Budget 2024: गुरुवार को वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट संसद में पेश किया। Nirmala Sitharaman छह बार बजट पेश कर चुकी हैं। यह Modi सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान रोज़गार के अवसर बढ़ रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि 2024 के अंत तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा। नीचे दिए गए संसद टीवी के लिंक से देखें वित्त मंत्री ने अपने भाषण में क्या कहा।
Budget 2024: यह नए दौर की शुरूआत – PM Modi
PM Modi ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट युवा भारत की युवा आकांक्षाओं का, भारत के यंग एस्पिरेशन का बजट है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक बड़ा लक्ष्य तय करते हैं फिर उसे प्राप्त करते हैं और फिर उससे भी बड़ा लक्ष्य निर्धारित करते हैं।
सभी वर्गों का कल्याण करने वाला बजट- डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट गरीब, महिला, युवा और किसान समेत सभी वर्गों का कल्याण करने वाला है। मुख्यमंत्री ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए लाई गई योजनाओं की भी सराहना की। उन्होंने इस बजट को उम्मीदों का बजट कहा और इसके सफल होने की कामना भी की। देखें विडिओ (Credit ANI)
Budget 2024: मिलेगी मुफ़्त बिजली
लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री मिल सकेगी। बजट में जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि इसका लाभ देश के 1 करोड़ परिवारों को मिलेगा। Ram Mandir प्राण प्रतिष्ठा के बाद दिल्ली आते ही PM Narendra Modi ने सूर्योदय योजना की घोषणा की थी जिसके तहत 1 करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाए जाएंगे।

2 करोड़ नए लोगों को मिलेगा अपना आशियाना
Budget 2024 भाषण में वित्त मंत्री ने गरीब लोगों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए आने वाले 5 सालों के दौरान 2 करोड़ नए घर देने का वादा किया। यह घर ‘पीएम आवास योजना’ के तहत दिए जाएंगे। Nirmala Sitaraman ने भाषण के दौरान यह भी कहा कि इस योजना के तहत अब तक लगभग 3 करोड़ ग्रामीण लोगों को अपना आशियाना दिया जा चुका है। बजट भाषण में मध्यम वर्ग के लोगों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है जिसमें मध्यम वर्ग के लोगों के लिए ‘विशेष आवास योजना’ लाई जाएगी। इस योजना का लाभ किराये के घरों, झुग्गी, बस्तियों और चॉल में रहने वाले लोगों को मिलेगा। इस बजट में सरकार ने पीएम आवास योजना के लिए 80671 करोड़ आवंटित किए हैं। जबकि पिछले साल यह संख्या 79590 करोड़ की थी।
नहीं बदल टैक्स स्लैब
टैक्स भरने वाली जनता को इस बजट में फिर से निराशा हाथ लगी है। सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किए हैं। इससे मध्यम वर्ग की उम्मीदें एक बार फिर टूटतीं नजर आई। जानकारों का मानना है कि यह बजट ‘वोट ऑन अकाउंट’ है। इस कारण इसमें कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिले हैं।
आय (Income) | टैक्स (Tax) |
---|---|
3 लाख तक आय | कोई टैक्स नहीं |
3-6 लाख तक आय | 5% टैक्स |
6-9 लाख तक आय | 10% टैक्स |
9-12 लाख तक आय | 15% टैक्स |
12-15 लाख तक आय | 20% टैक्स |
15 लाख से अधिक की आय | 30% टैक्स |
3 करोड़ महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी
अंतरिम बजट में महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की गई है। सरकार ने लखपति दीदी के 2 करोड़ के लक्ष्य को बढ़ाकर 3 करोड़ कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार अभी तक 1 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। इस योजना के घोषणा प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त 2023 को लालकिले से की थी।