Entertainment

Upcoming Movies 2024: इस आने वाली बड़ी फिल्में, कौन है लीड रोल में ? जानिए Release Date….

Upcoming Movies 2024: India में फिल्मों को देखने का Culture बहुत पुराना है। भारत में कई फिल्म इंडस्ट्री है जो साल भर में हजारों फिल्में बनाती हैं। 2024 में बॉलीवुड के पर्दे पर रोमांच, हंसी, एक्शन और ढेर सारा मसाला लेकर आ रहा है। साथ में ही Tollywood की फिल्में भी भरपूर मनोरंजन करने के तयारी में है। हर साल कई फिल्मों का इंतज़ार पूरे देश के फ़िल्म प्रेमियों को रहता है। Bollywood के कई ऐसे कलाकारों की फिल्में आने वाली है जो की 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है। आप को बता दें Upcoming Movies 2024 की लिस्ट में सुपरस्टार अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन की फिल्में शामिल हैं।

Upcoming Movies 2024 List

The Crew

Bollywood में Kareena Kapoor Khan ने कई हिट फिल्में की है। उनकी फिल्मों का इतेज़ार हमेशा फैंस को रहता है। 2024 में Kareena की फिल्म The Crew आएगी जिसका ऐलान उन्होंने कर दिया है। करीना के साथ फिल्म में Tabbu और Kriti Sanon भी नजर आ रही हैं। द क्रू फ़िल्म की पहली झलक भी शेयर कर दी गई है। फिल्म की झलक में किसी हीरो के बारे में पता नहीं चल रहा है। the crew 29 मार्च 2024 को रिलीज होगी। करीना की लास्ट मूवी laal singh chaddha थी जिसकी boxoffice performance कुछ खास नहीं रही थी।

Operation Valentine

तेलुगु फिल्म Operation Valentine 16 फरवरी को आने वाली है। वरुण तेज इस फिल्म से हिन्दी सिनेमा में भी कदम में कदम रखने जा रहे है। इस फिल्म में मिस वर्ल्ड मानुषी चिल्लर भी लीड रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म की झलक भी शेयर की जा चुकी है। इस फिल्म को शक्ति प्रताप सिंह डायरेक्ट कर हैं। operation valentine में फैंस को action, drama और thriller देखने को मिलेगा।

Yodha

योद्धा फ़िल्म जो कि 8 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होने वाली थी पर कोरोना के आने के कारण इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ा दिया गया और अब ये Upcoming Movies 2024 की लिस्ट में शामिल हो गई है और 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इस फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और दिशा पाटनी साथ नजर आएंगे। योद्दा फिल्म Karan Johar के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन में बनी है। फिल्म का निर्देशन सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा कर रहे है।

Metro

Anurag Basu द्वारा निर्देशित फ़िल्म Metro 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता और पंकज त्रिपाठी जैसे बड़े कलाकार दिखाई देंगे। अनुराग बसु की फिल्मों से दर्शकों को हमेशा से उम्मीद जुड़ी रहती है और फ़िल्म की Star Cast में भी bollywood की बड़ी हस्तियाँ होने के कारण फ़िल्म से और भी उम्मीद जुड़ जाती है।

Upcoming Movies 2024
image credit-fancy cinema yt

Bastar

 Bastar फ़िल्म सुदीप्तो सेन कर रहे हैं जो कि the Kerela Story के निर्देशन के बाद चर्चा में आए थे। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी। इस फ़िल्म में हिरोइन अदा शर्मा हैं। अदा शर्मा ने सुदीप्तो सेन के साथ ही kerela story में काम किया था जिसमें वह मुख्य भूमिका में नजर आई थी। kerela Story में मुख्य भूमिका निभाने के बाद अदा शर्मा चर्चा का केंद्र बन गई थी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट से वह फैंस से हमेशा जुड़ी रहती हैं।

Singham Again

Singham Series की सभी फिल्में हिट रही हैं। Ajay Devgan की दमदार ऐक्टिंग के फैंस दीवाने है। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित Singham Again में अजय देवगन दुबारा नजर आएंगे। पुलिस के अवतार में अजय देवगन की एक्टिंग और एक्शन देखते ही बनता है। सिंघम सीरीज की सभी फिल्में 100 करोड़ क्लब में रही है, इस फ़िल्म से भी यह उम्मीद लगाई जा सकती है। फिल्म में अजय के अलावा रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगे। बड़ी Star Cast के होने के कारण फिल्म से फैंस की अपेक्षाएं बढ़ गई है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन रिलीज़ होने वाली है।

Pushpa 2 – The Rule

2021 में आई pushpa फ़िल्म साल की सबसे बड़ी हिट थी। फैंस के दिलों दिमाग पर पुष्पा फ़िल्म का dialouge ‘झुकेगा नहीं साला’ छायां हुआ था। फ़िल्म के गाने और Allu Arjun का अंदाज दोनों को फैंस ने भरपूर सराहा था। Singham Again को टक्कर देते हुए Pushpa- The Rule भी 15 अगस्त को ही रिलीज़ होगी। यह देखना होगा कौन सी फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी मारती है। फैंस की माने तो ये फिल्म Upcoming Movies 2024 की सबसे बेहतरीन फिल्म होगी।

फिलहाल देखना ये होगा Upcoming Movies 2024 की लिस्ट में शुमार मूवीज में से कौन सी मूवी इस साल की Blockbuster मूवी साबित होगी। इसी तरह के जानकारी के लिए सब्सक्राइब करे हमारे न्यूज़ वेबसाइट के नोटिफिकेशन को।

 

 

Also Read-

Urmila Matondkar: 3 साल की उम्र में किया था डेब्यू, 16 साल बाद OTT से वापसी करेंगी उर्मिला, जानिए वेब सीरीज का नाम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button