Shark Tank India Season 3: क्या है शार्क टैंक इंडिया? जल्द शुरू होने जा रहा नया सीजन, जाने कौन हैं वो 6 नए Sharks जो बनेंगे इस सीजन का हिस्सा

Shark Tank India Season 3 जल्द शुरू होने जा रहा है, शो मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो लॉन्च कर ये बताया है की नया सीजन 22 जनवरी से शुरू होगा। आप को बता दे शार्क टैंक इंडिया सीजन1 ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की थी, इसका सीजन 2 भी दर्शको को काफी पसंद आया। स्टार्टअप जगत से जुड़े नए उद्यमी, इस शो के नए सीजन का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। शो के प्रोमो में ये बताया गया है की इस सीजन मै शार्क की संख्या 12 हो चुकी हैं, 6 नए शार्क इस सीजन का हिस्सा बनेंगे। आइए जानते है, क्या कुछ नया है इस सीजन 3 में जो आपको देखने को मिलेगा। नीचे दिए गए यूट्यूब लिंक मै Shark Tank India Season 3 का प्रोमो जरूर देखें।
क्या है शार्क टैंक इंडिया ?
आप ने Bigg Boss से लेकर KBC तक कई सारे रियलिटी शो देखे हैं, पर इस शो का फॉर्मेट बिलकुल अलग है। आप को बता दे शार्क टैंक एक अमेरिकी रियलिटी शो है, भारत में शार्क टैंक इंडिया की शुरुआत 20 दिसंबर 2021 को हुई थी। इसका पहला सीजन सोनी टीवी और Sony liv App पर प्रसारित किया गया था। इस शो में एक तरफ Judges होते हैं जोकि इन्वेस्टर्स होते हैं, जिन्हे हम शार्क के नाम से पुकारते है, ये शार्क बिज़नेस जगत के नामी चेहरो में से होते हैं। वही दूसरी तरफ नए स्टार्टअप के उद्यमी होते है, जो मंच पर आकर अपने स्टार्टअप का आईडिया पिच करते है साथ ही अपनी कंपनी में इन्वेस्टमेंट की मांग करते है, इन्वेस्टमेंट के बदले उद्यमी अपनी कंपनी की कुछ हिस्सेदरी देने की डील शार्क को देते है। नीचे दिए गए Shark Tank India Season 3 यूट्यूब लिंक में आप देख सकते है किस तरह उद्यमी अपने आईडिया को पिच करते है और शार्क उद्यमी से किस तरह के सवाल जवाब करते है।
सुनने में तो काफी आसान लगा होगा पर इन्वेस्टमेंट लेना बहुत ही मुश्किल काम है जब उद्यमी अपने स्टार्टअप का आईडिया पिच करते हैं तो उसके बाद शार्क स्टार्टअप के बारे में कई जानकारी मांगते हैं, जैसे कंपनी कितनी पुरानी है, कितने लोग इस के मालिक हैं, कंपनी फायदे में है या नुकसान में, कंपनी ने अब तक कितना रेवेन्यू जनरेट किया है, कंपनी की वैल्यू, ग्रोथ ऐसे कई सवाल किये जाते है। अगर शार्क को डील पसंद आती है तो वो स्टार्टअप उद्यमी की मांग के अनुसार डील को फाइनल करते है इसके आलवा शार्क भी अपनी तरफ से उद्यमी द्वारा की गई मांग में कंपनी की हिस्सेदारी या इन्वेस्टमेंट में बदलाव कर क्रॉस डील देते है। डील पसंद नहीं आने पर शार्क की तरफ से कोई इन्वेस्टमेंट नहीं दी जाती है। आपको बता दे शार्क अपने फायदे के अनुसार डील फाइनल करते है किसी डील में सिंगल शार्क होता है तो कई फायदेमंद डील में सभी शार्क इन्वेस्टमेंट करते हैं। इस शो के जरिए भारत में कई सारे स्टर्टअप फंडिंग और मेंटरशिप पा चुके हैं और अच्छी ग्रोथ भी कर रहे है। Shark Tank India Season 3 को आप 22 जनवरी से, सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलेविज़न और Sony Liv App पर देख सकते है।
Sharks के बारे में जानकारी
आप को बता दे सीजन1 में कुल 7 Sharks थे जिनमे अनुपम मित्तल, अमन गुप्ता, नमिता थाप्पर, विनीता सिंह, पियूष बंसल, अशनीर ग्रोवर और ग़जल अलघ जैसे नाम शामिल थे, तो वही सीजन2 में अशनीर ग्रोवर और ग़जल अलघ की जगह अमित जैन नए शार्क का चेहरा थे बाकि 5 Sharks पुराने ही थे। नीचे दी गई टेबल में आप इनकी कंपनी के बारे में जान सकते है।
sharks | company name |
---|---|
Ashneer Grover | Founder Bharat Pay |
Vineeta Singh | Founder & CEO Sugar Cosmetics |
Piyush Bansal | Founder & Lenskart |
Aman Gupta | Founder Boat |
Ghazal Alagh | Co-Founder Mamaearth |
Namita Thapar | Executive Director Emcure Pharmaceuticals |
Anupam Mittal | Founder & CEO Shaadi.com |
Amit Jain | Founder & CEO Car Dekho India |

Shark Tank India Season 3 Judges सीजन 3 में आप गजल अलघ और अशनीर ग्रोवर को छोड़कर 6 पुराने चेहरो को देखेंगे तो वही 6 नए चेहरो को शामिल किया है जिनके नाम और कंपनी के बारे में नीचे टेबल मै दिया गया है।
sharks | company name |
---|---|
Radhika Gupta | MD & CEO Edelweiss Mutual Fund |
Deepinder Goyal | Founder & CEO Zomato |
Ritesh Agarwal | Founder & CEO Oyo Rooms |
Azhar Iqubal | Co-founder & CEO Inshorts |
Varun Dua | Founder & CEO Acko |
Ronnie Screwvala | Co-founder & Chairperson Up Grad |